खबर आज तक

Himachal

Weather updates : हिमाचल में दो दिन खराब रहेगा मौसम , ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी

रैपर एमसी स्टैन

हिमाचल में दो दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में 5 मार्च तक मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी इलाकों मेंं मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 4 व 5 मार्च को मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी इलाकों के कुछेक क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी खिलेगी, जिससे प्रदेश में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और लोगों को मार्च की शुरूआत में ही गर्मी का एहसास हो सकता है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बर्फबारी का दौर भी जारी है। गोंदाला में एक सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं मनाली, कोठी, सेउबाग और बंजार में बारिश दर्ज की गई, जिससे मनाली में मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 2 दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा और प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश में मौसम साफ रहा।

शिमला में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सुंदरगर में 27.1, भुंतर में 23.4, कल्पा में 15.8, धर्मशाला में 25.2, ऊना में 31.5 व नाहन में 26.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top