खबर आज तक

Himachal

सुखविंद्र सुक्खू के कार्यक्रम में एकजुट नज़र आई कांग्रेस

धर्मशाला : विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही अब कांग्रेस पूरे रंग में आ गई लगती है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के नेतृत्व में पहली जुलाई को धर्मशाला में आयोजित अग्निपथ स्कीम के विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस ने अभूतपूर्व भीड़ जुटाकर चौंका दिया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के एक जमाने के कांगड़ा में दिग्गज रहे सभी नेता सुक्खू के कार्यक्रम में एकजुट नजर आए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा सहित किशोरी लाल, रघुवीर बाली, अजय महाजन, डॉ. राजेश शर्मा, केवल सिंह पठानिया, संजय रत्न, पवन काजल, देवेंद्र जग्गी जैसे सभी चर्चित चेहरे पूरे जोश के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top