खबर आज तक

Himachal

शिमला में बेटे ने पिता की बेरहमी से की हत्या

करंट लगने से मौत
Featured

शिमला में बेटे 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। उसके बाद दादी पर भी किया गया हमला।

आरोपी ने शराब की बोतल से पिता पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हुआ और उसने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया। इससे वह घायल हो गई। दादी की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी नवप्रीत (22) को गिरफ्तार कर लिया है। छोटा शिमला थाना के तहत विकास नगर में यह वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विकासनगर में रहने वाले नवप्रीत ने अपने पिता विजय भाटिया (52) की हत्या कर दी।

मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था। उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी। विजय की मां आशा भाटिया की शिकायत के मुताबिक, वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय बेड पर पड़ा है।

दादी पर किया हमला

कमरे में खून बिखरा हुआ था। उसने कमरे में मौजूद अपने पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा तो उसने कुकर से उसपर वार कर दिया। इसके बाद आशा भाटिया ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उधर एएसपी शिमला सुनील नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top