खबर आज तक

Himachal

शिक्षा बोर्ड की ओर से निकली तिरंगा यात्रा एतिहासिक : बलवीर चंदेल

धर्मशाला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा के तहत शुक्रवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बतौर मुख्यातिथि कांगड़ा-चम्बा सांसद किशन कपूर ने शिरकत की। इसके साथ ही परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा के पिता गिरधारी लाल बत्तरा, डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल चंद शर्मा और चेयरमैन स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ सुरेश कुमार सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन रहा। इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा सुरेश कुमार सोनी बधाई के पात्र हैं। बलवीर चंदेल ने बताया कि इस दौरान सैंकड़ो कर्मचारियों-अधिकारियों व स्कूलों के छात्रों ने शिक्षा बोर्ड से धर्मशाला कचेहरी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही बोर्ड परिसर में विशाल तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर सांसद कांगड़ा-चम्बा किशन कपूर ने कहा कि इस बड़े आयोजन के लिए बोर्ड को तिरंगा यात्रा का सफल बनाना महत्वपूर्ण कदम, इसके सभी गवाह बने। उन्होंने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे, देश के पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा। बहरहाल इस आयोजन में शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top