खबर आज तक

Himachal

शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के चीफ बलवीर चंदेल ने की सीएम सुक्खू से भेंट।।

धर्मशाला: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा है कि शिक्षा बोर्ड कर्मचारी प्रदेश में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इन्हीं कर्मचारियों की बदौलत हिमाचल ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। धर्मशाला में सीएम से भेंट करने पहुंचे शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों से सीएम ने कहा कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने सीएम से कहा कि बोर्ड में खाली पदोंं को जल्द भरा जाना चाहिए। इसके अलावा प्रोमोशन के लिए जल्द डीपीसी की मीटिंग बुलाई जानी चाहिए।

बलवीर चंदेल ने तीसरी मांग एलडीआर के खाली चल रहे 9 पदों को भरने की रखी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्विस कमिटी की मीटिंग होनी है। इस पर सीएम ने कहा कि यूनियन की मांगों पर सहानूभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। गौर रहे कि यूनियन में साढ़े तीन सौ से ज्यादा मेंबर हैं। मुलाकात के बाद बलवीर चंदेल ने कहा कि शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन को नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार जल्द ही ओल्ड पेंशन को बहाल करने जा रही है।

ऐसे में कर्मचारी यूनियन भी नई सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निचले हिमाचल के एक छोटे से जिला हमीरपुर से मुख्यमंत्री चुना है। यह पूरे हमीरपुर, निचले हिमाचल समेत प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सुक्खू एक छोटे से परिवार से आगे बढ़े हैं। वह आमजन का दर्द भली भांति समझते हैं।

कांग्रेस ने पांच साल के अंदर पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। चंदेल ने कहा कि उम्मीद है इस पर नई सरकार जल्द बड़ी पहल करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top