खबर आज तक

Himachal

लाहौल घाटी के ब्रेन नाला में मंगलवार सुबह पहाड़ी से बड़ी मात्रा में हुआ हिमस्खलन

Featured

लाहौल घाटी के ब्रेन नाला 

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के यांगला गांव के समीप ब्रेन नाला में मंगलवार सुबह करीब 10:56 बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में हिमस्खलन हुआ। इससे पांच मिनट तक बर्फ का बवंडर हवा में उड़ता रहा। हालांकि हिमस्खलन से किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यांगला गांव के मिंटू ने गोंधला से ब्रेन नाला की पहाड़ी से हिमस्खलन और उससे उठते बवंडर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने चंद्राघाटी जाने वाले पर्यटकों को आगाह किया है कि बर्फ देखने के लिए पहाड़ाें का रुख न करें। उन्होंने कहा कि अभी पहाड़ बर्फ से ढके हैं। खराब मौसम और तेज धूप से पहाड़ियों से हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। मिंटू ने बताया कि वे गोंधला में थे। अचानक पहाड़ से जोर की आवाज आई, देखा तो ब्रेन नाला की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में हिमस्खलन हो रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top