खबर आज तक

Himachal

रोहतांग में बर्फबारी, तेईस तक रह सकता है मौसम खराब 

Featured

रोहतांग में बर्फबारी

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक आदि चोटियों फिर बर्फ से लकदक हो गईं।

बारिश के बीच मनाली-लेह मार्ग पर यातायात जारी है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में रविवार को बारिश से ठंड बढ़ गई है। मार्च की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहने को विवश कर दिया है। पर्यटक स्थलों में दिनभर पर्यटकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मनाली नें रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग में बारिश हो रही है। सभी प्रकार के पर्यटक वाहन भी अटल टनल की ओर भेजे गए।

कुल्लू में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पर्यटकों और आम लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। राजधानी शिमला में रविवार को बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। रविवार दोपहर बाद 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा बिलासपुर, डलहौजी, चंबा, नारकंडा और भुंतर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी गर्जन की चेतावनी भी जारी हुई है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को उना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 25.0, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 28.5, चंबा में 21.8, सोलन में 20.5, नाहन में 21.8, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 14.4, मनाली में 13.2, केलांग में 10.2 और कल्पा में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top