खबर आज तक

Himachal

राजीव राणा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) हिमाचल इकाई के चेयरमैन चुने

हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले राजीव राणा को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) का हिमाचल इकाई का चेयरमैन बनाया गया है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने उनकी यह नियुक्ति करते हुए प्रदेश और जिला कार्यकारिणी भंग कर दी हैं।

राजीव राणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे पिछले लंबे समय से भोरंज विधानसभा क्षेत्र में अलग तरह की गतिविधियां करके कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं। वे इंटक के महासचिव भी रहे हैं।

राजीव राणा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार यूनियन इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। भोरंज के दलालड़ (जिजवीं) से ताल्लुक रखने वाले राजीव राणा ने वर्ष 2001 से कांग्रेस व इंटक में विभिन्न पदों पर पूरी सक्रियता से कार्य किया है।

राणा प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के समस्त मजदूरों की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं। कांग्रेस के भीतर राजीव उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब शिमला में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के दोनों धड़े पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने किसी बात पर भिड़ गए थे।

उस विवाद का वीडियो उस समय काफी चर्चा में आया था। सुक्खू के समर्थन में उस समय उन्होंने जब नारे बुलंद किए थे, तब वरिष्ठ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। उन्हें चोटें भी आई थीं। तब से राजीव राणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबियों में शामिल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top