खबर आज तक

Himachal

मनाली के धुंधी में हिमस्खलन, NH-3 पर वाहनों की आवाजाही ठप, मार्ग बहाली का काम जारी

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मार्ग बहाली का कार्य प्रगति पर है। बता दें कि पिछले एक दिन पहले भी इसी जगह हिमस्खलन हुआ था। जानकारी के अनुसार मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग -3 दारचा तक स्थानीय फोर वाई फोर वाहनों और टाटा सूमो जंजीरों के साथ के लिए खुला है। फिलहाल धूंधी के पास हिमस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

पांगी-किलाड़ राजमार्ग-26 रोहली तक स्थानीय फोर वाई फोर वाहनों के लिए खुला है तथा रोहली के पास हिमस्खलन होने के कारण पांगी की ओर सड़क बंद है। काजा सड़क -505 ग्राफू से काजा बंद है तथा सुमदो से लोसर फोर वाई फोर वाहनों के लिए खुला है। पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top