खबर आज तक

Himachal

भू संरक्षण विभाग ने बचाई सैकड़ों हेक्टेयर जमीन, इस अफसर का प्लान राजोल में कर गया बड़ा काम

भू संरक्षण

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

गगल के निकट राजोल गांव से बहने वाली गज खड्ड के टूटे किनारों को भू-संरक्षण विभाग ने ठीक कर दिया है। दो साल पहले 12 जुलाई 2021 को इस खड्ड में आई भयंकर बाढ़ ने राजोल क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई थी। अपने किनारों को तोड़ती हुई खड्ड राजोल क्षेत्र में 35 हेक्टेयर जमीन को बहा ले गई थी। इसमें कई घर व दुकानें भी शामिल थीं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही थी।

किसानों को डर था कि अगर बाढ़ आई, तो सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को खतरा हो जाएगा। गांव के किसानों से इस हेतु प्रार्थना पत्र एवं ग्राम पंचायत प्रस्ताव के साथ भू संरक्षण अधिकारी धर्मशाला डॉ ऋषि ठाकुर के ध्यान में लाया गया। कृषि विभाग भू संरक्षण अधिकारी धर्मशाला ने इसका प्राक्क्लन तैयार करवाया। विभाग द्वारा कृषक विकास संघ बना कर क्रेट वायर एवं डंगे का निर्माण किया गया।

यह कार्या जल से कृषि को बल योजना 2022-23 के अंतर्गत करवाया गया। गज खड्ड हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब लगभग 750- 850 किसानों को फिर से उत्तम सिंचाई सुविधा प्राप्त हो गई है तथा अब किसान अपनी जमीन पर उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी बाढ़ आई थी,लेकिन क्रेट वायर व डंगा लगा होने से कोई नुकसान नहीं हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top