खबर आज तक

Himachal

ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप फिर बना मददगार, बीमार युवक को टांडा अस्पताल भर्ती करवाया

ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप फिर बना मददगार

ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप फिर बना मददगार

गगल। समाजसेवा में अग्रणी बनकर उभरे ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप ने एक बार फिर एक जरूरतमंद युवक की मदद करके मिसाल कायम की है। इस ग्रुप के सदस्यों ने एक बीमार युवक को पहले अस्पताल पहुंचाया, उसके बाद उसकी आर्थिक मदद भी की। मामला गगल से सटी कंद्रेहड़ पंचायत का है। हुआ यूं कि कंद्रेहड़ पंचायत में एक युवक अचानक बीमार हो गया। उस युवक की आर्थिक हालत सही नहीं थी।

इस बात का पता ब्रदर हैल्पिंग हैंड संस्था को चला, तो तुरंत संस्था के वालंटियर कंद्रेहड़ गांव में पहुंच गए। उन्होंने उक्त युवक को टांडा मेडिकल कालेज पहुंचाकर इमरजेंसी में उसका उपचार शुरू करवाया। बाद में अगले दिन संस्था के स्वयंसेवियों ने इस युवक को आर्थिक मदद भी सौंपी है।

इस अवसर पर ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप के प्रभारी शशि अभिनव , प्रधान अभिषेक के अलावा गुलशन, विकास आदि मौजूद रहे। गौर रहे कि ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस ग्रुप के सदस्य जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। थोड़े से समय में इस ग्रुप ने अपनी अलग पहचान कायम कर ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top