खबर आज तक

Himachal

बीजेपी की केंद्र सरकार हिटलर की तरह जनता की आवाज को दबाने का कर रही प्रयास : पंडित अशोक 

Featured

बीजेपी की केंद्र सरकार 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने जारी बयान में कहा है कि बीजेपी की केंद्र सरकार हिटलर की तरह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। देश और प्रदेश के लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। देश की जनता की आवाज को दबाने का काम बीजेपी सरेआम कर रही है जहां-जहां प्रदेश में कांग्रेस या अन्य दलों की सरकारें हैं। उन्हें सीबीआई , ईडी , का डर दिखाकर सरकारों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है हमारा देश लोकतंत्र व कानून के दायरे में रहकर काम करता है। मगर अफसोस केंद्र कि मोदी सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने की बजाए कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कांग्रेस नेता अशोक हिमाचली ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार को राहुल गांधी का फोबिया हो चुका है। क्योंकि यह राहुल नहीं आंधी है देश का गांधी है। भाजपा को चिंता हो रही है कि 2024 में लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं और राहुल गांधी को देश की जनता भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है राहुल गांधी ने भारत जोड़ों के तहत कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 3400 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके जोड़ने का और हिंदुस्तानी के हर दिल में जगह बनाने का काम किया है।

भारत जोड़ो अभियान के तहत लोकतंत्र को मजबूत करने का और कानून के तहत रहने का देश में सुरक्षा और रक्षा को जिंदा रखने का प्रयास किया है। सच को सच और झूठ को झूठ बोलने की ताकत रखते हैं राहुल गांधी जी इसलिए संसद के अंदर राहुल गांधी की आवाज को दबाया जा रहा है। आज देश की रक्षा और सुरक्षा और लोकतंत्र का खतरा बना हुआ है। इनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार कितना भी चाहे जोर लगा ले उनकी बुलंद आवाज को देश के अंदर दबाया नहीं जा सकता। देश का हर नागरिक व कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ा है। राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करना, गौ हत्या के समान है मोदी सरकार को राहुल गांधी का खतरा बना हुआ है क्योंकि भारत जोड़ो अभियान में सिरदर्द बन चुके बेबाक लोकप्रिय नेता राहुल गांधी देश की पहली पसंद बन चुके हैं। मोदी जी को कुर्सी का मुंह है और वह कुर्सी के मुंह में धृतराष्ट्र बन चुके हैं और अपने आप को कानून से भी बड़ा नेता मानते हैं। सत्ता का नशा भाजपा के शीर्ष नेताओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका जवाब देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में देगी। तेजतर्रार नेता अशोक हिमाचली ने कहा है की राहुल गांधी में देशभक्ति का और उनकी दादी स्व इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और त्याग की मूर्ति सोनिया गांधी का खून है। जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं और प्रधानमंत्री के पद का त्याग कर दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top