खबर आज तक

Himachal

बिझड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मुहीम तेज, टीम ने किया निरीक्षण

बड़सर ,हमीरपुर : बिझड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मुहीम तेज हो गयी है। बुधवार को केंद्र से आयी टीम ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए बिझड़ी में चयनित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने सभी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। इसके लिए भूमि और स्थायी भवन को लेकर सभी स्थानों का निरीक्षण भी किया गया तथा औपचारिकताएं पूरी की गयी। ढटवाल क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग काफी समय से चली आ रही है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने लोगों की इस मांग को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के समक्ष रखा था तथा उन्होंने ढटवाल में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वाशन दिया था। इसको लेकर एक टीम केंद्र सरकार की ओर से भेजी गयी और यह टीम नरीक्षण करने आयी थी।अस्सिटेंट कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय सलिल सक्सेना की अगुवाई में नरीक्षण टीम आयी थी।सलिल सक्सेना ने कहा कि विद्यालय के लिए विभिन्न-विभिन्न चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया।विभिन्न विभागों और प्रदेश सरकार की अनुमति सम्बन्धी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है।वन विभाग से क्लीरेंस मिलते ही आगामी प्रक्रिया तेज हो जाएगी।इस अवसर एसडीएम शशि पाल शर्मा,प्रधानाचार्य योल कैंट गिरीश चंद ,प्रधानाचार्य केवी हमीरपुर सुनील चौहान,ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल,जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा,किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल,उप प्रधान कमलजीत सिंह,सतीश कुमार,आईटी संयोजक विकास शर्मा,सोशल मीडिया संयोजक अजय ठाकुर,शशि उपस्थित रहे।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।दिल्ली से आयी हुई टीम ने स्कूल भवन व् चयनित भूमि का नरीक्षण किया।जल्द लोगों को केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top