खबर आज तक

Himachal

बाथू खड्ड किनारे कुलदेवी के मंदिर को मिलकर निखार रहे लोग, इस समाजसेवी ने दिए हजारों रुपए

  1. बाथू खड्ड

नगरोटा बगवां हलके के तहत चंगर क्षेत्र में पथाएं दा मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर बाथू दरिया किनारे है। इस धार्मिक स्थल को हरिड़ी दा छतर भी कहा जाता है। इन दिनों इस धर्मस्थल को निखारने का काम चल रहा है। इसमें इलाके के समस्त ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। इस कड़ी में क्षेत्र के समाजसेवी एवं एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू ने पहल करते हुए मंदिर परिसर के पास बन रहे शैड के लिए 21 हजार रुपए का अंशदान किया है।

मौके पर पहुंचे बलविंद्र सिंह बबलू ने कहा कि यह स्थान जलोट, सद्दूं व काहनफट पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इस मंदिर में हजारों लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से इस मंदिर को निखारा जाएगा।

इसमें सभी क्षेत्रवासियों को बढ़ चढक़र अंशदान करना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य किशोरी लाल, शशि कुमार, सुदर्शन कुमार, राजेश शर्मा, रीना देवी, सीमा देवी, पुष्पा देवी सरोज कुमारी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top