खबर आज तक

Himachal

बजट 2023: शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन बोली, सीएम ने रखा सबका ख्याल

बजट 2023

अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने घोषणाएं गिनाकर कहा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का थैंक्स

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कहा कि प्रदेश में 30 हजार पदों को भरने की घोषणा सराहनीय है। इससे शिक्षा बोर्ड में खाली चल रहे पद भी भर दिए जाएंगे।

धर्मशाला में जारी बयान में बलवीर चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा हलकों में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। चंदेल ने कहा कि सभी सरकारी दफ्तरों को आफिस ई पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इससे कर्मचारियों को बहुत फायदा होगा। यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि 20 हजार छात्राओं को ई स्कूटी के लिए 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह सीएम का अनूठा प्रयास है। चंदेल ने स्कूलों में चल रहे खाली पदों को भरने की घोषणा की भी सराहना की है।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला में पर्यटन पर फोकस किया है। इसमें एयरपोर्ट, गोल्फ कोर्स से लेकर अन्य पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई गई है। कहा कि इस बजट में पर्यटन समेत हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। चंदेल ने कहा कि सीएम ने धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के जाठिया देवी टाउनशिप प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की भी बात की है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के विजन का भी प्रदेश सरकार फायदा उठा रही है।

इससे यह पांच साल प्रदेश के लिए विकास का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सडक़, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोकस किया गया है। जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top