खबर आज तक

Himachal

प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी, 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को किया जाएगा भर्ती

प्रदेश पुलिस जल्द

हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है।

लिहाजा, सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top