खबर आज तक

Himachal

प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का तंबू प्रदेश से भी उखड़ जाएगा: त्रिलोक कपूर

धर्मशाला: भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है त्रिलोक कपूर ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की बयानबाजी चल रही है,उससे साबित हो रहा है कि सरकार एक बार फिर भाजपा की बनेगी। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं , त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस प्रदेश में इस प्रकार के बयान बाजी शोभा नहीं देती है कांग्रेस के नेता पहले खुद को देखें कि प्रदेश और देश में उनके लिए किस प्रकार की हवा है त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि कांग्रेस की पार्टी परिवारवाद की पार्टी है वहीं भाजपा की बात की जाए तो भाजपा विचार की पार्टी है लोगों की पार्टी है लेकिन सच यह है कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के तंबू उखड़ रहे हैं उसका यही एक कारण है की कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से बयान बाजी कर रहे हैं त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कांग्रेस की तसल्ली इन चुनावों में हो जाएगी, त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस बार राज नहीं इस बार रिवाज बदलेगा इस मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में काम कर रही है। बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगड़ा बैठक का आयोजन रखा था जिसमें आगामी चुनावों में किस प्रकार से व्यवहारिक रूप से कार्य किया जाएगा इसको लेकर चर्चा हुई वही त्रिलोक कपूर ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में संगठन में बेहतरीन कार्य किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top