खबर आज तक

Himachal

प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी

मौसम हुआ सुहाना
Featured

प्रदेश के कई भागों

हिमाचल प्रदेश के कई भागों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना है। आज भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ भागों में ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। 31 मार्च के लिए निचले व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पहली अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। तीन अप्रैल को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागबानों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि प्रदेश के 6500 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों सेब और दूसरे फलों की फ्लावरिंग शुरू हो गई है। फ्लावरिंग पर तापमान का गिरना और ओलावृष्टि दोनों ही खतरनाक हैं। बीते 15 दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फलों को काफी नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने किसानों-बागबानों की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया है और एंटी हेल नेट लगाने की एडवाइजरी जारी की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top