खबर आज तक

Himachal

जवाली: पंचायत मेरा में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत, पीड़ित परिवार ने मदद को लगाई गुहार

जवाली:  उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत मेरा में एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान इन्द्र सिंह (55) सपुत्र प्रकाश निवासी वार्ड न 6 (मेरा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन्द्र सिंह खेतों में काम कर रहा था कि इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के दो लडक़े व एक लडक़ी हैं। उसकी पत्नी कैंसर की रोगी है। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि काफी निर्धन परिवार है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top