खबर आज तक

Himachal

नूरपुर में सनसनीखेज वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले कैमिस्ट पर झपटे किडनैपर

नूरपुर: अपहरणकर्ताओं का कंबल, जिसके जरिए वे किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसे वे सडक़ पर ही छोड़ गए हैं

कड़े संघर्ष में पीडि़त ने खुद को बचाया, छानबीन में जुटी पुलिस

नूरपुर : कांगड़ा जिला के नूरपुर में सनसनीखेज वारदात हुई है। मॉनिँग वाक पर निकले कैमिस्ट को किडनैप करने की कोशिश हुई है। किडनैपर्ज से दो-दो हाथ करने के बाद कैमिस्ट बच गया है, लेकिन इस घटना से हर कोई सन्न है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र में मिंजग्रां-कियाली सम्पर्क मार्ग पर सुबह लगभग 7.30 बजे एक मेडिकल शॉप के मालिक दीपक पठानिया का कुछ अज्ञात युवकों द्वाराअपहरण करने की कोशिश की गई। दीपक पठानिया निवासी खुशीनगर नूरपुर के चौगान में केमिस्ट हैं। दीपक सुबह रोजाना अपने घर से मिंजग्रां-कियाली सम्पर्क मार्ग पर रनिंग के लिए निकलते हैं। बुधवार की सुबह भी वह दौड़ के लिए निकले। जब वह उक्त मार्ग पर रनिंग कर रहे थे, तो अचानक उन पर पीछे से एक व्यक्ति ने कम्बल डाल दिया, जिससे वह हैरान हो गए। एक पल के लिए उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन जब उनके आगे चल रहे एक व्यक्ति ने उन्हें खींचा और कार में धकेलने की कोशिश की तो वह चौकन्ने हो गए तथा दोनों अपहरणकर्ताओं से डटकर मुकाबला किया। उसी दौरान वहां से एक वाहन गुजरा और अपहरणकर्ता अपनी कार में वहां से भाग निकले। आनन फानन में उनका कम्बल वहीं रह गया तथा दीपक गाड़ी का नम्बर पूरा नहीं पढ़ पाए। गाड़ी पर पंजाब का नम्बर अंकित था। दीपक ने बताया कि उसके बाद उन्होंने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचित करना चाहा, लेकिन नम्बर मिल नहीं पाया। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर पुलिस से सम्पर्क हो पाता तो अपहरणकर्ताओं को काबू किया जा सकता था। दीपक ने कहा कि उनकी किसी से कोई भी पुरानी रंजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि अज्ञात युवकों का उनके अपहरण करने के पीछे क्या मकसद था,यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। इस मामले में नूरपुर पुलिस का कहना है कि मामला ध्यान में शिकायतकर्ता दारा लाया गयी है। मामले की छानबीन जारी है।

—————————–

फोटो सात

गरली : पुलिस की हिरासत में आरोपी

हिमाचल दस्तक, गरली

कांगड़ा जिला में खैर कटान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विकास खंड परागपुर में सामने आया है। क्षेत्र के जंडौर के जगलों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी की वारदात को नाकाम किया गया है। इस मामले में एक वनकाटू रात को अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग निकला है। पुलिस ने भागे आरोपी की भी शिनाख्त कर ली है। वह भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन काटुओं के प्लान को फेल कर दिया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियो को मौके पर दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। ये सभी आरोपी पजांब फतेहपुर व ससांरपुर टैरस के बताए जेा रहे हैं। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पहले एक आरोपी को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये थे टीम में शामिल

पुलिस चौकी संसारपुर टैरस से प्रभारी संजीव कुमार व परिक्षेत्र अधिकारी डाडासीबा नरेंद्र सिंह व वनखंड अधिकारी विनोद कुमार ,संसारपुर टेरेस फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार बीट जंडोर, फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार बीट डाडासीबा फॉरेस्ट वर्कर जागीर सिंह आदि इस टीम में थे। सुबह करीब 4:30 बजे जंडोर के साथ लगते जंगल से पेड़ काटने व लकडिय़ां गिरने की आवाज आई,जिस पर जंगल की तलाशी लेना शुरू की, तो तीन चार व्यक्ति स्वारघाट पंजाब की तरफ भागे, एक को पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ के बाद दो और पकड़े गए हैं। पुलिस ने धारा 379 -34, 32,33 आईएफ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

 

गरली: बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुधवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि केंद्रों में उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। तदोपरांत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान शपथ दिलाने का दौर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top