खबर आज तक

Himachal

नादौन शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी 

Featured

नादौन शहर में प्रधानमंत्री 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन शहर में स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल चौक पर शुक्रवार दोपहर बाद ब्लॉक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका, विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

राहुल गांधी की सिर्फ इतनी गलती है कि वे अडानी के बारे में मोदी जी से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। अडानी से सम्बंधों के बारे जानना चाहते है, जो भाजपाइयों को रास नहीं आ रहा। वास्तव में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान है। इसलिए भाजपा की राजनीति विपक्ष को कुचलने वाली रणनीति के तहत चल रही है, लेकिन भाजपाइयों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

कांग्रेसी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने व केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष संधू, मुंगरू सोनी, शहरी इकाई के अध्यक्ष शम्मी सोनी, रविंद्र गद्दी, लाटा भाटिया, महिंद्री जैन, विजय ठाकुर, मंजीत मनू, जोगी, नानक चंद, कैप्टन सुनील दत्त शर्मा, बलदेव चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, पवन शर्मा, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोंटी संधू,अनिल पटियाल,जगदीश चंद, विकास बलौरिया आदि शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top