खबर आज तक

Himachal

नशा और अवैध संबंध, कांगड़ा जिला में हुए 11 ब्लाइंड मर्डर के पीछे यह वजह भी आई सामने

धर्मशाला। हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में पिछले 8 माह में 11 कत्ल हुए हैं। ये सभी वारदातें कोल्ड ब्लेडड मर्डर हैं। कारण चाहे जो भी रहे हों, लेकिन इनमें कू्ररता की सारी हदें पार हो गई हैं। एक्सपर्ट इन्हें गुस्से और नशे का परिणाम मान रहे हैं, लेकिन इनकी गंभीरता आने वाले समय के लिए अलर्ट एक बड़ा अलर्ट है। इनमें पहली वारदात देहरा की है। पुलिस स्टेशन देहरा में 5 जनवरी, 2022 को दर्ज एफआईआर के अनुसार अवैध संबंधों के चलते यहां एक व्यक्ति की हत्या हो गई। आरोप सिरमौर जिला के एक व्यक्ति पर लगा। इस वारदात में सिर पर गंभीर चोट के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। दूसरा केस 27 जनवरी को लंबागांव थाने में दर्ज हुआ। आरोप है कि इसमें पति ने पत्नी का कत्ल क र दिया।

इस वारदात में सिर पर गंभीर हमला किया गया। तीसरा केस 8 फरवरी को कांगड़ा थाने में दर्ज हुआ। इसके अनुसार घुरकड़ी पंचायत में एक भाई पर दूसरे को मारने का आरोप लगा। बड़ी बेरहमी से यह कत्ल किया गया। चौथा केस फिर लंबागांव थाने का है। इसके तहत 27 अप्रैल को एफआईआर दर्ज हुई। नशे में हुई मारपीट इतनी भयानक रही कि पीडि़त को टीएमसी से पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके तहत तीन बाद 30 अप्रैल को धारा 302 इसमें ऐड हुई। पांचवीं दिल दहला देने वाली वारदात इसी साल 23 अगस्त को लंबागांव में हुई।

आरोप है कि इस केस में पुत्र ने पिता को रॉड के वार से मार डाला। छठी वारदात देहरा थाने के तहत 12 सितंबर को हुई। इसके तहत एक व्यक्ति सुबह की सैर पर निकला था। इसी बीच उसे एक कमरे से आवाजें सुनाई दी। इसमें एक महिला उसकी जान बचाने की गुहार लगा रही थी। आवाजें सुनकर जब वह व्यक्ति उस कमरे को खोलने में सफल रहा, तो उसने आरोपी को खून सने हाथों से कमरे से बाहर निकलते देखा। आरोपी ने एक महिला को मार डाला था। सातवीं वारदात आठ सितंबर को गगल थाने के तहत दर्ज हुई है। आरोप है कि एक युवक ने रास्ता रोककर एक अन्य युवक की बुरी तरह पिटाई कर डाली। वारदात में घायल युवक की कुछ दिन बाद मौत हो गई। बाद में धारा 302 जुड़ी। आठवीं वारदात देहरा के मोइन गांव की है। यहां गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसमें पंजाब से संबंधित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। नौवीं वारदात कांगड़ा थाने के तहत अरला देहरा (स्कॉट) गांव की है। इसमें घर के पास एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दसवीं वारदात दिसंबर माह की है। इसके तहत बैजनाथ में प्रवासी मजदूर ने मामूली बहस के बाद साथी की हत्या कर डाली। कांगड़ा थाना के तहत 11वीं वारदात हाल ही में घटी है। इसमें जमीनी विवाद में हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक का उसके पड़ोसी ने कत्ल कर दिया।

नशा और गुस्सा है बड़ी वजह

धर्मशाला अस्पताल में तैनात साइकैट्रिक डा अभिनव आदित्य कहते हैं कि ऐसी वारदातों के पीछे नशा बड़ी वजह है। नशे में इनसान अपना आपा खो देता है। कई बार इनसान को लगता है कि सामने वाला उसे मार डालेगा, इसी डर के चलते वह उसका कत्ल कर देता है। दूसरा कारण तनाव है। बढ़ते तनाव के कारण भी ऐसी वारदातें हो रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top