खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: 67 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा

धर्मशाला:  धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने निवास स्थान पर बैठकें की और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों को चुनावों के दौरान संयम एवं सौहार्द बरतने का आग्रह किया। सुधीर शर्मा ने करीब 2 बजे उक्त बैठकों को संपन्न करने के बाद आज जनता से अपने निवास स्थान पर ही मुलाकात की।

इस दौरान करीब 67 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा सोशल मीडिया संयोजक धर्मशाला मंडल राजेश शर्मा व भाजपा कार्यकर्ता विक्रम धीमान शामिल रहे। कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गजों का कहना है कि भाजपा के कुशासन एवं जनविरोधी नीतियों से वह तंग आ चुके थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ऐसे नेता साबित हुए हैं जिन्होंने सत्ता से बाहर रहते हुए भी तन मन धन से लोगों की मदद की जबकि सत्तासीन नेता लोगों की आंशिक मदद करने में भी विफल रहे।

उन्होंने सुधीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि धर्मशाला में 2012 से 2017 तक हुए विकास का श्रेय उन्हें जाता है और 2017 से बाद सत्ता से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने लोगों का दामन थामे रखा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top