खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला में भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान, एडीसी को ज्ञापन सौंपा

Featured

खबर आजतक, धर्मशाला ब्यूरो

हिमाचल में नई बनी कांग्रेस सरकार ने 600 से ज्यादा आफिस डिनोटिफाई किया है। इन फैसलों के खिलाफ भाजपा ने प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ा है। इसके तहत मंडल भाजपा धर्मशाला ने शुक्रवार को धर्मशाला के कचहरी बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगवाई में सैकड़ों भाजपा वर्कर्ज धर्मशाला पहुंचे। अनिल चौधरी ने बताया कि इसमें आमजन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनिल चौधरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने बिना विचारे इन आफिसों को बंद करके जनता के साथ छल किया है।

इसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। ये सभी आफिस जनता की मांग पर खोले गए थे। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में इस जनविरोधी फैसलों को विरोध हो रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजू रस्तोगी, ललिता वशिष्ठ, शक्ति चड्डा, सुनील मनोचा, महेंद्र सिंह, राजेश वर्मा, प्रेरणा शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में भाजपा वर्कर्ज ने इस बारे में एक ज्ञापन एडीसी को ज्ञापन सौंपा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top