खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला भाजपा 30 जून तक चलाएगी महाजनसंपर्क अभियान : अनिल चौधरी

धर्मशाला भाजपा 30 जून 

धर्मशाला मंडल भाजपा की मी िटंग बुधवार को धर्मशाला में हुई। इसमें पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन शामिल हुए। साथ ही कोर टीम के साथ सभी सदस्यों ने अहम मसलों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। अनिल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 30 मई को कें द्र की मोदी सरकार अपने 9 साल पूरे कर रही है। इसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष डा राजीव बिंदल की अगवाई में 30 मई से लेकर 30 जून तक देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें धर्मशाला भाजपा गंभीरता से काम करके पूरे प्रदेश को अच्छा संदेश देगी। अनिल चौधरी ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान में हमें कई बिंदुओं पर काम करना है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को आमजन को बताना है। योजनाओं के लाभार्थियों की बैठकें भी करनी हैं। इस अभियान में किसान, व्यापारी, युवा, लाभार्थी आदि से अलग अलग सम्मेलन भी किए जाने हैं। करीब एक हजार प्रभावशाली लोगों व परिवारों से भी संपर्क करना है। साथ ही मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों से भी संपर्क करके उनकी सूची पार्टी को भेजनी है। अनिल चौधरी के संबोधन पर सभी एकजुटता से इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, चंद्र भूषण नाग, शास्वत कपूर, सुनील मनोचा, रंजू रस्तोगी, विजय शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top