खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: भाजपा ने उम्मीद जताई, सभी 89 बूथों पर पार्टी प्रत्याशी राकेश चौधरी को मिलने जा रही लीड

धर्मशाला। बीते 12 नवंबर को वोटिंग के बाद धर्मशाला भाजपा ने कचहरी बस अड्डे के पास जोधामल सराय में समीक्षा बैठक की। विधानसभा चुनावों को लेकर हुई इस बैठक की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की। वहीं मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी व पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश अटवाल भी मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम के मेयर ओंकार नेहरिया, राजेश वर्मा, सुनीता शर्मा, शिव कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश चौधरी आदि गणमान्य मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा हलके के सभी चार जोन की समीक्षा की गई।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने सभी बूथों पर कड़ी मेहनत की है। भाजपा वर्कर्ज ने उम्मीद जताई कि सभी 89 बूथों पर पार्टी प्रत्याशी राकेश चौधरी को लीड मिलने जा रही है। धर्मशाला में भाजपा एक बड़ी जीत की तरफ जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top