खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: नवंबर में जनवरी जैसी सर्दी, सुबह-शाम सर्द हवाएं भी चलने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमटा, पिछले साल इन दिनों 13 डिग्री सेल्सियस था न्यूनतम तापमान

जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 21 डिग्री, पिछले साल 29 डिग्री कर रहा था ट्रैंड

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में इस बार नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही जनवरी जैसी सर्दी का एहसास होने लगा है। आलम यह है कि सुबह-शाम सर्द हवाएं भी चलने लगी हैं। पिछले साल के इस मौसम की तुलना की जाए,तो इस बार नवंबर में ज्यादा सर्दी है। पिछले साल नवंबर के तीसरे सप्ताह धर्मशाला शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास था। इस बार इसमें बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को धर्मशाला शहर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। ऐसे में शहर में लोगों ने जैकेट,कोट निकालना शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि कांगड़ा-चंबा में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि दोनों जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक दोनों जिलों मे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

खेती के लिए बेहतर अगले पांच दिन

कृषि विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले पांच दिन खेती के लिए यह मौसम बेहद अहम है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में किसान धान की थ्रेशिंग कर सकते हैं। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डा राहुल कटोच ने कहा कि इन दिनों धान व चावल को कीट लगने का भी डर रहता है। इसके लिए किसानों को कृषि अधिकारियों से बात करके उपचार जानना चाहिए। इस दौरान चारे को भी सुखा सकते हैं। फूलगोभी, पत्तागोभी के अलावा ब्रोकली की रोपाई के लिए भी यह सही वक्त है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top