खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला का विकास कांग्रेस की देन, भाजपा अपने विकास कार्यों को लेकर वोट तक नहीं मांग पा रही : सुधीर शर्मा,

धर्मशालाः शुक्रवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा के जिला कांगडा के नगरोटा बगवां आने पर सुधीर शर्मा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी जिंदावाद के नारे लगाए,  जिससे नगरोटा बगवां का गांधी मैदान गूंज उठा। प्रियंका गांधी ने अपार जन समर्थन के लिए लोगों का दिल से आभार प्रकट किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पैंशन और एक लाख रोजगार की गारंटी पहली ही केबिनेट बैठक में वहाल करेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में ही नहीं केंद्र में भी कांग्रेस सरकार भारी बहुमत से आने वाली है और वीर भूमि के युवाओं के सम्मान में सेना में ठेके वाली चार साल की अग्निवीर योजना को वापिस ले लिया जाएगा।

प्रियंका गांधी की रैली के पश्चात सुधीर शर्मा ने अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए टीका चतेहड़, टीका लेहसर, बगली, सकोह, शीला चौक एवं नेतड़ आदि स्थानों में आयोजित बैठकों में भाग लिया और जनसमर्थन की अपील की। सुधीर शर्मा ने अपने संबोधनों में कहा कि प्रियंका गांधी का जिस गर्मजोशी से आम जनता ने स्वागत किया है, उस से साफ संदेश मिल गया है कि भाजपा का सफाया होना निश्चित है। सुधीर शर्मा ने स्थानीय मुद्दों सहित कांग्रेस की 10 गारंटियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया और लोगों की राय भी जानी। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता जुमलेवाज़ हों और सार्वजनिक मंचों से अपने आप को जुमलेवाज़ का प्रमाण दे दें, तो आप ऐसे नेताओं और उनकी पार्टी से बच कर रहें।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों को लेकर वोट तक नहीं मांग पा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला का विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि आपके पास कोई नेता वोट मांगने आता है तो आप उससे धर्मशाला में अब तक हुआ विकास कार्यों का लेखा जोखा जरूर पूछें। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top