खबर आज तक

Himachal

धर्मशालाः ब्लॉक कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंति पर श्रद्धाजंलि दी।।

धर्मशालाः पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी की जयंति पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें श्रद्धाजंलि दी और देश के लिए दिए उनके वलिदान पर प्रकाश डाला।

धर्मशाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि भारत रतन एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम योगदान रहा है। सेवा दल के प्रदेश प्रशिक्षक उत्तम डोगरा ने भी स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने उन्हें कांग्रेस ध्वज के साथ सलामी दी।

गौरतलब है कि भीणु राम का कांग्रेस पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है और उनके देहावसान से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल प्रशिक्षक उत्तम डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top