खबर आज तक

Himachal

टाण्डा में सराये का लम्बे समय से पड़ा अधूरा काम सरकारों की नालाईकी का सबसे बड़ा उदाहरण है : शांता कुमार

Featured

टाण्डा में सराये 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि टाण्डा में सराये का लम्बे समय से पड़ा अधूरा काम सरकारों की नालाईकी का सबसे बड़ा उदाहरण है। लगभग 7 साल पहले मुझे बताया गया कि टाण्डा अस्पताल में तिमारदार के ठहरने का कोई प्रबन्ध नही है। मैं तब सांसद था मैने अपनी सांसद निधि से 25 लाख रू. दिये। उन्होंने कहा यह बहुत कम है। श्रीमति विप्लव ठाकुर मेरे साथ सांसद थी। उन्होंने भी अपनी सांसद निधि से सराये के लिए 25 लाख रू. दिये थे। हमें बताया गया कि वहां बहुत बड़ी सराये चाहिए । 50 लाख रू. भी कम है। उन्हीं दिनों मैं संसद की एक स्थाई समिति का अध्यक्ष बन गया। मैंने एक सरकारी कम्पनी को कहा और उन्होंने 2 करोड़ रुपए स्वीकार किये।

उन्होंने कहा कई महीने बीत गये। अढ़ाई करोड़ मिलने पर भी काम शुरू नही हुआ। मैंने उस समय के स्वास्थ्य सचिव को कहा लेकिन कुछ नही हुआ। मैंने उस सम्बंध में मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी से बात की। उन्होंने आदेश दिये वे स्वंय टाण्डा आये मुझे बुलाया गया और हम दोंनो से सराये का शिलान्यास करवाया गया। उसी समय मेरे कहने पर श्री वीरभद्र सिंह जी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि यह सराये एक साल में हर हालत में पूरी होनी चाहिए।

शांता कुमार ने कहा समय बीतता गया। सराये का काम अच्छी तरह से शुरू नही हुआ। सरकार बदल गई। भाजपा सरकार आ गई। मैंने स्वास्थ्य मंत्री को विशेष रूप से आग्रह किया कि सराये के निर्माण में पहले ही बहुत समय बीत गया अब उसे वे जल्दी पूरा करवाये। मैंने उस सम्बंध में उस समय के मुख्यमंत्री से भी बात की। समय निकलता गया। निर्माण कार्य धीरे धीरे होता गया। पांच साल बीत गये और भाजपा सरकार भी बदल गई। तीसरी सरकार कांग्रेस सरकार आने के बाद भी हालत यह है कि सराये बन गई है परन्तु कुछ कमियों के कारण उसका उपयोग नही हो रहा है। लोग बरामदे और फर्श पर सो कर भयंकर सर्दी में रातें काट रहे हैं। जो काम एक वर्ष में पूरा होना चाहिए था। तीन सरकारें बदल गई और 7 साल के बाद अभी तक भी लोगों को सुविधा प्राप्त नही हुई है। यह ऐसी अपराधिक गलती है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कठोर सजा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा आज अखबार में समाचार पढ़ा और बरामदे और फर्श पर लेटे हुए लोगों को देखकर मुझे शर्म आई । लम्बे सात साल बीत गये और इतना आवष्यक काम भी सरकारें नहीं कर सकी। उन्होंने नई सरकार के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि अब अतिशीघ्र इस सराये का लोगों के लिए उपयोग करना शुरू किया जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top