खबर आज तक

Himachal

जमीन 26 कनाल, पुरानी कमाई 1 लाख; नई इनकम 4.5 लाख,नगरोटा बगवां की मुहालकर पंचायत की वीना धीमान बनी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत

कृषि विभाग से जुडक़र मिश्रित खेती अपनाकर बदली तकदीर

धर्मशाला: खेती के जरिए किसानों की आय को तीन गुना करने पर काम चल रहा है। इसमें कई जगह सफलता भी मिली है। कुछ ऐसी ही सफलता की कहानी नगरोटा बगवां के गांव मुहालकर में लिखी जा रही है। वीना धीमान नाम की महिला किसान ने कृषि विभाग की मदद से मिश्रित खेती अपनाई। विभाग की ओर से हर गाइडलाइन को माना। पहले वीना धीमान की कमाई एक लाख थी, जो अब साढ़े चार लाख हो गई है। इस समय दूर दूर से महिला किसान खेती के गुर सीखने के लिए आ रहे हैं। वीना ने बताया कि नगरोटा बगवां विकास खंड के तहत मुहालकर में उनके पास 26 कनाल सिंचित जमीन है।

इसमेें से वह लगभग 22 कनाल में गेहूं , धान , लाल धान, चरी , दालें , 

तिलहन एवं वाजरा इत्यादि की खेती करती हैं। इसके अलावा 4 कनाल भूमि में सब्जियों की खेती करती है। पहले साल में उनकी खेती से कुल कमाई एक लाख तक होती थी। इसी बीच साल 2011.12 में उन्होंने कृषि विभाग नगरोटा बगवां के कार्यालय में संपर्क किया। वहां से सीख पाकर उन्होंने खेती को व्यवसायिक रूप दे दिया। उन्होंने मिश्रित खेती को अपना लिया। इसके अलावा बीजोपचार ,तकनीक आदि पर भी उन्होंने काफी काम किया। वह पावर वीडर भी खुद चला लेती हैं। विभाग की योजनाओं का लाख उठाकर वह आज सफल महिला किसान हैं। उन्हें सालाना अब साढ़े चार लाख इनकम हो रही है। उनके पास वर्तमान में साहिवाल नस्ल की दो देसी गाय भी हैं। मौजूदा समय में वह कृषि विभाग की अगवाई में चल रहे स्वयं सहायता समूहों में मास्टर ट्रेनर क े रूप में कार्य कर रहीं हैं। उन्हें उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सभी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विभाग किसानों की आय को बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है

राहुल कटोच, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top