खबर आज तक

Himachal

चूड़धार के जंगलों में लापता सैलानी पुलिस ने किये रेस्क्यू

चूड़धार के जंगलों

जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार के घने जंगलों में लापता चार सैलानियों को पुलिस ने शुक्रवार को रेस्क्यू किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी गांव जाली गढ़वाला पौड़ी उत्तराखंड, शुभम गांव बालीकोटी शिलाई सिरमौर, रोहित चंड़ीगढ़ व हिमांशु चंडीगढ़ चूड़धार की यात्रा पर निकले थे। दो लडक़े अलग अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार निकले थे, जबकि शिवानी व शुभम अलग थे। यह चारों तीसरी नामक स्थान पर ढाबे में चाय पीने रुक गए।

ओलावृष्टि के चलते वहीं रुके रहे, मगर मौसम अनुकूल होने पर यह चल पड़े। अंधेरा हो जाने व चारों तरफ सफेद ओले की वजह से इन्हें नौहराधार जाने वाले रास्ते का कोई पता नहीं चला। चूड़धार के तीसरी नामक स्थान से थोड़ा आगे से चारों लोग रास्ता भटक गए, जबकि दो अन्य विनीत व राहुल इनके गु्रप के गुरुवार रात करीब आठ बजे नौहराधार पहुंच गए थे। रास्ता भटके युवक जब घने जंगल में काफी ओले के बीच रास्ता भटके तो घबरा गए। उन्होंने हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी।

रात को ही नौहराधार पुलिस टीम चूड़धार की ओर रवाना हुई। युवती की तबीयत खराब होने के चलते कांस्टेबल योगेश्वर शर्मा ने लडक़ी को उठा कर सडक़ तक पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया। रेस्क्यू दल में मुंशी कुश शर्मा, कांस्टेबल योगेश्वर, कांस्टेबल सदानंद शामिल थे। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित नौहराधार पहुंचाकर घर भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top