खबर आज तक

Himachal

चुनावी नतीजों के इंतजार के बीच महाकाल मंदिर पहुंचे प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्‍य, बाबा से की यह प्रार्थना

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने बनाने की अटकलें व चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने अपने गणित लगा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा‍ सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह आज महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता अमित नंदा और युवा नेता यदोपति ठाकुर भी साथ रहे। सभी एक साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होकर लौटीं प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दूसरे दिन भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद वह वापस लौट आई हैं। इंदौर से दिल्ली तक फ्लाइट से आई हैं। देर शाम दिल्ली से चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आएंगी। देर रात तक उनका शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

काफी देर तक की महाकाल की पूजा

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के बाद मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर में माथा टेका है। विक्रमादित्य सिंह अपनी मां प्रतिभा सिंह के साथ मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की।

विक्रमादित्‍य सिंह ने लिखा खास संदेश

पूजा की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने लिखा-जय महाकालेश्वर, हर-हर महादेव। हिमाचल प्रदेश के हमारे परिवार पर अपनी कृपया बनाए रखें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top