खबर आज तक

Himachal

चक्की रेलवे पुल के निर्माण के लिए पीएम तथा रेल मंत्रालय को करवाएंगे अवगत: लोकसभा सदस्य किशन कपूर

धर्मशाला : कांगड़ा- चम्बा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने विगत दो दिनों में हिमाचल में बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के कारण हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है आगामी कुछ दिनों तक लोगों को बाढ़ और अप्रत्याशित बारिश से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बारिश के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन के महत्वपूर्ण चक्की रेलवे पुल के ढह जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के ज़माने के निर्मित लगभग 95 वर्ष पुराने इस पुल के ढह जाने से कांगड़ा जिला की इस हेरिटेज लाइन पर अब लंबे समय तक रेल सेवा प्रारम्भ नहीं हो पायेगी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर अवैध खनन के माध्यम से प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ निरन्तर की जा रही थी जिसका खमियाज़ा आज कांगड़ा के लोगों को भुगतना पड़ा है।

उन्होंने कहा है कि वास्तव में जलवायु परिवर्तन भी मानवजनित समस्या है। उन्होंने कहा है कि चक्की रेलवे पुल के बारे में वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिख कर इसकी मुरम्मत करने अथवा नया पुल बनाने का अनुरोध करेंगे ताकि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन पुनः बहाल हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top