खबर आज तक

Himachal

गायत्री कपूर भाजपा हाइकमान से नजदीकियों का मिल सकता है टिकट में लाभ

दिग्गज भाजपा नेत्री गायत्री कपूर फिर से एक्टिव मोड में, भाजपा हाइकमान से नजदीकियों का मिल सकता है टिकट में लाभ
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा की दिग्गज नेत्री गायत्री कपूर इन दिनों डबल एक्टिव हो रही हैं। बात महिला विधायकों के सम्मेलन की हो या फिर पीएम के रोड शो की, इस नेत्री ने बड़े इवेंट में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। मौजूदा समय में वह महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव हैं। वह केसीसी बैंक की नोमिनेटिड डायरेक्टर भी हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि सीएम जयराम ठाकुर की करीबी होने के चलते उन्हें केसीसीबी की नोमिनेटिड डायरेक्टर बनाया गया था। अब चुनावी साल है, तो भाजपा पूरे प्रदेश में टिकट के दावेदारों पर नजर रख रही है। सर्वे भी हो रहे हैं। पार्टी और संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार भाजपा कई नेताओं और नेत्रियों की परफारमेंस देख रही है। धर्मशाला की बात की जाए तो टॉप फाइव में गायत्री कपूर का नाम भी शामिल है। गायत्री कपूर का प्रोफाइल वैसे भी प्रदेश भाजपा में बहुत बड़ा है। वह बैजनाथ से जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य कई पदों पर रहकर हमेशा पार्टी हाइकमान को प्रभावित किया है। इस बारे में गायत्री कपूर ने कहा कि वह पार्टी की सच्ची सिपाही हैं। उन्हें पार्टी ने हमेशा मान सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमेशा उनकी बात सुनते हैं। भाजपा परिवार में सभी एकसमान हैं। पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसके साथ चलकर भाजपा को जिताना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top