खबर आज तक

Himachal

केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही : पुनीत मल्ली

Featured

केंद्र की मोदी सरकार 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने शनिवार को धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी की संसद से सदस्या को रद्द किए जाने पर इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि अयोग्यता का यह प्रकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है। अडानी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए जिनका जवाब वे नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया। पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नरेंद्र मोदी व अडानी का क्या रिश्ता है। अडानी के पास 20 हजार करोड़ रुपया कहां से आया। पुनीत मल्ली ने कहा कि मोदी सरकार देश को लूट रही है। आज देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया है। यहां चोर और लुटेरे खुले घूम रहे हैं और बेगुनाहों को सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत है। अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाही ने देश को बर्वादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने इस प्रकार साजिश से राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए शुरू कर दी थी। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए। क्यों मोदी ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नही की। पुनीत मल्ली ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया, जो भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कोई नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ। लोकतंत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं। मल्ली ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार परेशान हो चुकी है। नरेंद्र मोदी को लगता है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा और मोदी को करारा जबाब देगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top