खबर आज तक

Himachal

केंद्र की टीम ने स्थानीय अपनीहट्टी की सराहना की।

केंद्र की टीम ने स्थानीय अपनीहट्टी की सराहना की

आज दिनांक 15 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने धर्मशाला के डिपोलो होटल में एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में श्री अनुराग जैन सचिव उद्योग सदन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार, श्री राकेश प्रजापति निर्देशक व श्रीमती दीपिका राणा संयुक्त निर्देशक उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश में हिमाचल के चुने हुए 17 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस मीटिंग में श्री अनुराग जैन सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार ने प्रत्येक स्टार्टअप के साथ संवाद किया उन्होंने अपनीहट्टी के आईडिया को बहुत सराहा व इसे भविष्य में हर संभव मदद देने का वायदा किया।

अपनीहट्टी का प्रक्षेपण 31 जनवरी 2022 को जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल के द्वारा ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से हुआ था।अपनीहट्टी कि इनक्यूबेशन आईआईटी मंडी से हुई है यह स्टार्टअप हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त की हुई है वह एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जिसमें केवल हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम द्वारा बनाई गई उत्पाद पूरे भारतवर्ष में उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें चंबा थाल, चंबा चुख, औषधियां ,शॉल व हिमाचली कपड़े और अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस प्लेटफार्म मैं 300 से अधिक हिमाचली वस्तुएं उपलब्ध है। www.apneehatti.com हिमाचल में निर्मित उत्पादों के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। अपनीहट्टी का मुख्य उद्देश्य हिमाचल के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना, हुनर प्रदान करना व स्थानीय कारीगरों को उत्पादों को पूरे भारत में उपलब्ध करवाना है। यह कंपनी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य पूरा कर रही है। अपनीहट्टी के संचालक अनुभव शर्मा वह शर्व शर्मा है यह दोनों युवा पेशे से इंजीनियर है वह कोरोना काल में इस स्टार्टअप को निर्मित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top