खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस माइनोरिटी डिपार्टमेंट के हिमाचल चीफ सादिक खान का जोरदार वेलकम, दिग्गज कांग्रेस नेता हंसराज ठाकुर ने कही यह खास बात

रैत: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के नंबनियुक्त राष्ट्रीय कोडिनेटर ब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के प्रदेश इंचार्ज सादिक खान का गगल में पहुँचने पर उनके समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार इस्तकबाल किया गया। गौरतलब है कि सादिक खान की हाल ही मे कांग्रेस हाईकमान ने ताजपोशी की है। गगल पहुँचने पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता हंसराज ठाकुर की अगुवाई मे उनका गगल से लेकर धरोह तक जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दूरगामी सोच के ब्यक्ति है बो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है और बो प्रदेश की जनता का दर्द अच्छी तरह समझते है।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे जोकि प्रदेश के बिकास मे मील का पत्थर साबित होंगे। सादिक खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने सौपी है उसे बे पूरी लगन ब ईमानदारी से पूरा करेंगे ब अल्पसंख्यक समुदाय के मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उनकी ताजपोशी पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता हंसराज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ब प्रदेश नेतृत्व ने एक ईमानदार ब कांग्रेस को समर्पित एक ब्यक्ति को यह ओहदा दिया है इसके लिये बह कांग्रेस हाईकमान ब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू का आभार व्यक्त करते है।

इस अबसर पर उन्होंने सादिक खान को शाल ब टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता हंसराज ठाकुर, उमर खिताब उपाध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम बेल्फेयर सोसायटी, सलाम दीन जिलाध्यक्ष आल इंडिया मुस्लिम बेल्फेयर सोसायटी, ईशा गुज्जर महासभा ब्लॉक अध्यक्ष, सलीम आजम प्रदेश सयोजक, राजेश राजा सेक्रेटरी कांग्रेस कमेटी, शेर खान,अनेक राज,तक़दीर सिंह, सुरिंदर कुमार पबन गोस्वामी ब मोहिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top