धर्मशाला: चुनावी मौसम में कांग्रेस भी अब भाजपा पर हमलावर हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डा राजेश शर्मा ने पांच मुद्दों को आधार बनाकर भाजपा पर हमला बोला। होटल कुनाल में प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले डा राजेश शर्मा ने फोरलेन का मसला उठाया। डा राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मंडी-पठानकोट फोरलेन को बनाने में असफल रही है।
यही नहीं, नितिन गडकरी द्वारा घोषित 60 से ज्यादा एनएच का अब तक कोई पता नहीं है। डा राजेश ने आगे कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के नाम पर जिला की जनता से छल हुआ है। प्रदेश की जयराम सरकार की नाकामी से एयरपोर्ट का विस्तार फंसकर रह गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता कांगड़ा एयरपोर्ट की जगह मंडी का बल्ह एयरपोर्ट है। कांगड़ा के साथ भेदभाव हो रहा है। डा राजेश ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। वहीं बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए हैं।
यह सब भाजपा की डबल इंजन सरकार की नाकामी से हुआ है। डा राजेश ने कहा कि बड़ा दुख होता है कि अब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी पर भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। यह कांगड़ा की जनता के साथ सबसे बड़ा छल है। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है, तब तब कांगड़ा से भेदभाव होता है।
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/06/Copy_of_BREAKING_NEWS_POSTER_DESIGN_-_Made_with_PosterMyWall__1_-removebg-preview-removebg-preview.png)
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-3.11.00-PM.jpeg)