खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहतांग में अटल टनल कांग्रेस की देन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि रोहतांग में अटल टनल कांग्रेस की देन है। वहीं, बिलासपुर में बने एम्स के लिए तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया था, जबकि 2017 में तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश में हर घर में स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

प्रतिभा सिंह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के सवालों का जवाब दे रही थी। पटेल रोहतांग टनल और बिलासपुर में एम्स को मोदी सरकार की देन बताया है। जबकि प्रतिभा सिंह ने इसे लोगों को गुमराह करने का प्रयास बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल के शासनकाल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं रही है इसका वह जश्न मना सकें। महंगाई और बेरोजगारी से युवा हताश और निराश हैं। भाजपा को अपने जनविरोधी निर्णयों के लिये देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नोटबंदी और मनमाने ढंग से जीएसटी लागू करना जैसे तानाशाही निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था पर जो प्रहार किया है उससे देश में 30 से 40 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top