खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा: भाजपा प्रत्याशी पवन काजल ने कांगडा बाज़ार में मांगा समर्थन, पार्किंग और रेहड़ी फड़ी वालों का होगा स्थाई समाधान

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा  प्रत्याशी पवन काजल ने सोमवार को कांगड़ा नगर में डोर टू डोर दुकानों में जाकर व्यापारियों से चुनाव में समर्थन मांगा। काजल ने कहा कांगड़ा नगर की पार्किंग और रेहड़ी फड़ी वालों के लिए स्थाई समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

बतौर विधायक उन्होंने पहले भी नगर के तहसील चौक में बहुमंजिला वज्रेश्वरी सदन बनाने की मांग रखी है। और इस सदन के तहत एक बचत भवन,रेहड़ी फड़ी वालों के लिए दुकानें, टेक्सी पार्किंग, शौचालय,क्लॉक रूम की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा तहसील चौक से हटाए गए रेहड़ी व फड़ी, टेक्सी वालों के लिए उचित जगह का प्रावधान किया जाएगा।

काजल ने कहा कांगड़ा शहर के अस्पताल को 100 बिस्तरों का अपग्रेड करवाया गया है। इसे 200 बिस्तरों का अपग्रेड करवा कर यहां पर मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात कर क्षेत्रवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय, उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा शहर में खुलने से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार में भी इजाफा हुआ है।

नगर के बृजेश्वरी देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग का एक होटल रेस्टोरेंट, पार्क यहां पर बनवाया जाएगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी कांगड़ा शहर से होने के बावजूद नगर का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं।

उन्होंने कहा शहर की जनता और व्यापारी भाजपा के साथ हैं। और चुनाव में बीजेपी यहां से रिकॉर्ड बढ़त लेकर जीत हासिल करेगी। कांगड़ा शहरी भाजपा अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, रमेश महेशी, राकेश मेहरा, नगर पार्षद विद्यासागर, सुरेश शर्मा, अनुराधा, सोनी, रवि शंकर, कुलदीप, सहित भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top