खबर आज तक

Himachal

कल से शुरू होगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान

कल से शुरू होगा भाजपा

महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय विशेष कार्यसमिति रविवार को हमीरपुर के गौतम कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूरे प्रदेश से सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री और हमीरपुर पार्लियामेंट के प्रभारी त्रिलोक जामवाल, सह प्रभारी सुमित शर्मा के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम सूद मौजूद रही। इस अभियान कार्यक्रम के आयोजक त्रिलोक जामवाल ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं।

इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। यह अभियान एक से 30 जून तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम जिसकी आयोजक हिमाचल से राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी हैं, की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर जनसंपर्क अभियान को चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच कार्यक्रम एक मई से 19 तक कार्यक्रम होंगे। आंगनबाड़ी परिवार, लखपति दीदी स्वागत, स्वयं सहायता समूह के साथ संपर्क एवं संवाद, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, नव मतदाता युवती सम्मेलन विशेष होंगे। समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महिला मोर्चा की बहनों को अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत करवाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top