खबर आज तक

Himachal

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फिंना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया

नूरपुर: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को फिंना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और इस परियोजना बारे जानकारी ली। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने फिंना सिंह सिंचाई परियोजना का विभिन्न स्थानों पर जाकर इस परियोजना का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि फिंना सिंह सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य करीब 2011 में शुरू हुआ था और इसकी कॉस्ट 204 करोड़ थी जो अब बढ़ कर लगभग 646 करोड़ तक पहुंच गई है तथा इस पर लगभग 280 करोड़ रुपए खर्च हो गई है जोकि स्टेट हैड से लगा है। इसमें लगभग साढ़े चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है जबकि डैम का 30 से 35 परसेंट निर्माण कार्य हो चुका है।

उन्होंने बताया कि फिंना सिंह सिंचाई परियोजना एक मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट है , जिनमे सिंचाई के साथ-साथ पेयजल व विधुत उत्पादन होगा । उन्होंने कहा कि उनका विभाग पूरी शक्ति से इस परियोजना को पूरा करने का काम कर रहा है।

उन्होंने बताया यह परियोजना केंद्र की प्राथमिकता में है जिसमें राज्य को उक्त प्रोजेक्ट में 50 परसेंट कार्य पूर्ण करने और केंद्र अपना हिस्सा का बजट जारी करता है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली जाकर इस बारे केंद्रीय मंत्री व विभाग के अधिकारियों से मिल कर केंद्र के हिस्से का बजट जारी करने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सिंचाई परियोजना को जल्द पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, नूरपुर हल्के के पूर्व विधायक अजय महाजन जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोत्रा,अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन, अधिशाषी अभियंता संजीव वोहरा,सहायक अभियंता रजाक मोहमंद सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top