खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश के कई भागों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी 

Featured

हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। आज भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

वहीं, 31 मार्च के लिए निचले व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 अप्रैल को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। उधर, आनी उपमंडल के जबान में भारी ओलावृष्टि होने से सेब को पहुंचा है। क्षेत्र में आए दिन ओलावृष्टि होने से किसान और बागवान परेशान हैं।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 7.8, कल्पा 2.8, धर्मशाला 12.2, ऊना 14.6, नाहन 10.3, केलांग माइनस 1.0, पालमपुर 10.0, सोलन 9.2, मनाली 5.5, कांगड़ा 13.8, मंडी 11.6, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.2, चंबा 10.9, डलहौजी 8.0, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 4.5, रिकांगपिओ 6.0, धौलाकुआं 14.0, बरठीं 12.0, पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top