खबर आज तक

Himachal

सीएम के दिल्ली दौरे पर तमाम नेता एक्टिव, मंत्रिमंडल विस्तार, बोर्ड-निगम की ताजपोशी पर बढ़ी सरगर्मियां

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार समेत बोर्ड और निगम के अहम ओहदों पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के साथ ही तमाम नेता फिर से एक्टिव हैं। दरअसल मंत्रिमंडल में अभी भी तीन पद खाली हैं। इन पदों के बजट सत्र के दौरान भरे जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सभी पदों को भरने को लेकर राज्य सरकार को दिल्ली से अनुमति लेने की जरूरत है और इन दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं। यही वजह है जो कांग्रेस में राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। उधर, निगम और बोर्ड के खाली पदों पर भी तैनाती होनी है।

मुख्य रूप से प्लानिंग कमीशन, कामगार कल्याण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अध्यक्ष के पदों पर ताजपोशी को लेकर राज्य सरकार मंथन कर चुकी है। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि संगठन में अहम जिम्मेदारी निभाते आए पदाधिकारियों को ही सरकार बोर्ड और निगम की कमान सौंपेंगी। मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव केसी वेणुगोपाल आदि नेताओं से मुलाकात करेंगे

कैबिनेट में कांगड़ा-हमीरपुर को जगह की वकालत

मंत्रिमंडल की खींचतान में कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को जगह देने की जबरदस्त वकालत की जा रही है। हिमाचल विधानसभा मंत्रिमंडल में दस मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। इसके साथ ही मुख्य सचेतक और सचेतक के दो अन्य पद भी कैबिनेट रैंक के हैं। इसके साथ ही अभी विधानसभा उपाध्यक्ष का फैसला भी होना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही यह कह चुके हैं कि सरकार क्षेत्रीय संतुलन के साथ आगे बढ़ेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top