खबर आज तक

Himachal

सनशाइन पब्लिक स्कूल लगडू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किया 

खबर आजतक, धर्मशाला ब्यूरो 

धर्मशाला के सनशाइन पब्लिक स्कूल लगडू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। इस समारोह में चीफ़ गेस्ट शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल रहे। स्कूल पहुंचने पर शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। तदोपरांत स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्हें दर्शकों की खूब की खूब तारीफ मिली।

 

मुख्यातिथि बलवीर चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन किसी भी विद्यार्थी के लिए बेहद खास क्षण होते हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल के भविष्य हैं। इस दौरान उन्होंने होनहारों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top