खबर आज तक

Himachal

वन विभाग सतर्क, वन मंडल देहरा ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में वन परिक्षेत्र देहरा के कर्मचारियों द्वारा रात (28-29 रात) छापेमारी के दौरान 3 वन तस्करों और एक इंडिका कार को पकड़ा है, इसी के साथ ही प्राप्त जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि रिपोर्ट के अनुसार वन अधिकारी विगत 6 माह से

लगातार इन संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं, साथ ही रात CFS सनोट में छापेमारी के दौरान पेड़ (खैर) के तस्करों ने व अधिकारियों को देखा और भाग गये।

तदुपरांत तस्करों के घटना स्थल पर वापिस आने के लिए वन अधिकारियों ने 2 घंटे से अधिक समय तक किया इंतजार

इसी के साथ ही तदुपरांत तस्करों के घटना स्थल पर वापिस आने के लिए वन अधिकारियों ने 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया, साथ ही जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि लगभग 12:30 बजे तस्करों ने सोचा कि वे अकेले हैं और उन्होंने पेड़ काटना शुरू कर दिया है, साथ ही वन अधिकारियों ने 3 तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा तथा 2 तस्कर अंधेरी रात का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी तालशा जारी है,

वन विभाग की यह बड़ी उपलब्धि है, साथ ही DFO देहरा सनी वर्मा ने कहा कि जो भी इन अवैध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होगा उसे कभी बख्शा नहीं जाएगा और उन पर वन कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, इसमें शामिल व्यक्तियों पर FIR भी दर्ज करवाई गई है तथा फरार आरोपियों कि तलाश जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top