खबर आज तक

Himachal

राजस्व मंत्री नेगी मे जनमंच को कहा लंच मंच, जमकर हुआ हंगामा

Featured

राजस्व मंत्री 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा जनमंच को जारी रखने का आग्रह किया, इसके जवाब में जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनमंच न होकर के लंच मंच था, इसमें भाजपा नेता कार्यकर्ता भोजन करते थे। भाजपा के विरोध को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक लंबित कर दी।

जनमंच जारी रखने का आग्रह

इससे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जनमंच के आयोजन को लेकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जवाब दिया। इसके उपरांत प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जनमंच की उपयोगिता को देखते हुए इसे जारी रखा जाए।

लोगों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान

इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई सत्तापक्ष के विधायक अपनी सीटों पर बैठ गए।लेकिन विपक्ष के विधायक खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब जवाब दे रहे थे तो दोनों पक्षों के सदस्य शांत हो करके अपनी सीटों पर बैठे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार एक नया मंच लेकर आ रही है जिसके माध्यम से लोगों की जन समस्याओं का समाधान होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top