खबर आज तक

Himachal

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी सादिक खान अब हिमाचल में इस विभाग के होंगे मुखिया, नेशनल लेवल पर भी मिली जिम्मेदारी

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी एवं शाहपुर से दिग्गज कांग्रेस नेता सादिक खान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सादिक खान को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की माइनोरिटी डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय को-आर्डीनेटर तैनात किया गया है।

साथ ही हिमाचल में कांग्रेस के माइनोरिटी डिपार्टमेंट का प्रदेश इंचार्ज बनाया गया है। मौजूदा समय में सादिक खान आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। वह पिछले 45 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। वह शाहपुर हलके के तहत घरोह गांव के रहने वाले हैं। सादिक खान पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं।

सादिक खान ने अपनी नई तैनाती के लिए कांग्रेस आलाकमान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , माइनोरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सीएम सुखविंद्र सुक्खू को भी साधुवाद दिया है। दूसरी ओर हिमाचल भर में सादिक खान के समर्थकों ने उनकी तैनाती पर जश्न मनाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top