खबर आज तक

Himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी, काँगड़ा की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल देंगे: पवन काजल 

कांगड़ा: विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद काँगड़ा को पूरा मान सम्मान मिलने वाला है। सत्ता में आने के बाद लोग पलम, चंगर और शहर को एक नज़र से देखेंगे। काँगड़ा विस में अपना चुनावी प्रचार करते हुए विधायक काजल ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ये सोलह माँगे रखीं।

मंज़ूर हुई बारह माँगों का चुनाव घोषणा से पहले शुभारंभ भी हो गया,  लेकिन वह काँगड़ा विस के लिए इससे भी बढ़कर करना चाहते हैं। इसके लिए जनता का समर्थन वह विकास कार्यों के आधार पर माँग रहे हैं,  ताकि भाजपा सरकार आने पर काँगड़ा का अधिमान बढ़े।

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा पार्टी ने कुछ समय पहले चुनाव का टिकट दिया, उसके बाद उन्हें स्टार प्रचारकों की उस सूची में शामिल कर लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हों। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी, और वह काँगड़ा विस की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल देंगे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top